पिथौरागढ़-आज पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक व कांंग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेजनों ने डी० एफ० ओ० कार्यालय में जाकर मृतक के परिवार को अविलम्ब मुआवजा देने की मांग की तथा चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मृतक के परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी डी० एफ० ओ० कार्यालय का घेराव व तालाबंदी करेगी।ज्ञात हो कि विगत 20 सितम्बर को सुकोली ग्राम में आदमखोर बाघ द्वारा भूपेन्द्र सिंह सौन पर हमला कर दिया गया था जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर,लेलु ग्राम प्रधान रविन्द्र थरकोटी,पुष्कर खड़ायत,नरेंद्र सौन,संतोष गोस्वामी,जीवन वल्दिया,प्रशांत भंडारी,दिनेश बिष्ट, महिपाल वल्दिया,कमलेश कसन्याल,हिमांशु ओझा,सुरेश खड़ायत,कुंडल महर,विजय कुमार,शंकर खड़ायत,राकेश सौन,रजत विश्वकर्मा,रोहित कोहली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।