अल्मोड़ा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धौलादेवी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पीतांबर पांडे ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि विकासखंड धौलादेवी के सरयू घाटी क्षेत्रवासी विगत काफी वर्षों से स्वीकृत मोटर मार्गों के निर्माण एवं डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं।विगत दिनों जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार एवं लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा को एक ज्ञापन के माध्यम से 1 मार्च तक संतोषजनक हल न होने की दशा में 1 मार्च को क्षेत्रवासियों द्वारा लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कल 1 मार्च 2023 बुधवार को सरयू घाटी संघर्ष समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रातः 11:30 बजे से निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *