कपकोट-कपकोट के विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल के प्रयासों से आज विधान सभा कपकोट के खड़लेख भनार मोटर मार्ग के किलोमीटर 10 के सुपियागैर तिमलाबगड़ बैण्ड से चनुली धरमघर माजखेत मोटर मार्ग चुचेर के घुरड़िया बैण्ड मिलान हेतु 5 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया।इस कार्य की अनुमानित लागत 71.46 लाख है।इस मोटर मार्ग का शुभारम्भ विधायक कपकोट बलवन्त सिंह भौर्याल,जिले की जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बसन्ती देव, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविन्द दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा,कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र गढ़िया,क्षेत्र पंचायत सदस्य लाथी कुंजर कोरंगा,ग्राम प्रधान लाथी लच्छी राम,ग्राम प्रधान भनार भूपाल राम,क्षेत्र पंचायत सदस्य भनार के प्रतिनिधि प्रताप कोरंगा,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर गणेश सुरकाली,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भनार गोविन्द कोरंगा,पूर्व प्रधान लाथी जोगा सिंह,कल्याण सिंह कोरंगा,राजेन्द्र सिंह कोरंगा,लक्ष्मण कपकोटी सहित क्षेत्र के सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ढोल नगाड़ों से सभी का स्वागत कर मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन व रिबन काटकर किया गया।
