अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा जारी पत्र को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया और कहा कि मिनिस्टीरियल संवर्ग के अधिकारों व शासनादेश में कोई कटौती की गई तो कुमाऊं मण्डल के सभी कार्यालयों में कार्य ठप्प करा दिया जायेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।दूसरे संवर्ग द्वारा लोक सूचना अधिकारी आहरण वितरण अधिकार व प्रभार हस्तांतरण पर आपत्तियां दर्ज की है।मिनिस्ट्रीयल संवर्ग द्वारा बड़े बड़े आंदोलन से यह सफलता हासिल की है।सभी जिलों के अध्यक्ष व सचिव भी आंदोलन की स्थिति में तैयार रहेंगे।
