अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर कर रहे लघु शोधार्थी आशीष पंत और उनकी टीम Bleeding Right ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के अवसर पर वर्चुअल विचार गोष्टी का आयोजन किया।विचार गोष्टी का संचालन करते हुए आशीष पंत ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के विषय में अपने विचार रखे और इस विशेष दिन के महत्व को सभी के सामने रखा।उन्होंने बताया कि मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे 28 मई 2014 से हर वर्ष पूरी दुनिया में एक वार्षिक मासिक धर्म जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।आशीष ने इस दिन की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 28 मई 2014 को वाश यूनाइटेड नामक एनजीओ ने इस दिन को मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट के महत्व को उजागर करने हेतु बनाना शुरू किया।इस दिन पूरे विश्व भर में मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को स्वच्छता व इस विषय पर खुलकर बात करने के विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जागरूक किया जाता है।बतातें चलें कि आशीष इससे पहले भी पीरियड्स को लेकर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो० इला साह के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर चुके हैं,इस विषय को लेकर उनकी एक डॉक्यूमेंट्री Bleeding Right भी यूट्यूब पर उपलब्ध है।विचार गोष्ठी में बाकी वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए महिलाओं को जागरूक करने हेतु अपने अपने सुझाव दिए।Bleeding Right डॉक्यूमेंट्री के निर्माता राहुल जोशी ने विचार गोष्टी में डॉक्यूमेंट्री के दौरान अपने अनुभव को सभी के साथ साझा किया,उन्होंने बताया कि वो आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को कवर करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।विचार गोष्ठी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और स्कूलों के छात्र छात्राएँ और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
