पिथौरागढ़-दिनांक 17.04.2022 को ग्राम तड़ीगाँव में रात्रि को मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर आपसी लड़ाई झगड़ा हो गया था।जिसमें एक पक्ष के रोशन चन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र व अशोक चन्द्र पुत्र बहादुर चन्द्र को काफी चोट आ गई थी।उक्त घटना को लेकर गाँव के लोगों ने दूसरे पक्ष के भूपेन्द्र चन्द्र पुत्र शिव चन्द्र व सुरेश चन्द्र पुत्र शिव चन्द्र के प्रति भारी रोष व्याप्त था।उपरोक्त के दृष्टिगत गाँव में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार प्रभारी थानाध्यक्ष झूलाघाट जसवीर सिंह व हमराही कर्म० गणों द्वारा मौके पर जाकर भूपेन्द्र चन्द्र पुत्र शिव चन्द्र व सुरेश चन्द्र पुत्र शिव चन्द्र को दिनांक 19.04.2022 को शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151 सी०आर०पी०सी० के अन्तर्गत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० जसवीर सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष झूलाघाट,एच०सी०पी० मनोहर लाल,का० अब्दुल खालिक,का० रवीन्द्र नाथ,का० मनीष सिंह शामिल रहे।