अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की अध्यक्षता में नगर के मेडिकल स्टोर मालिकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रदेश केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बी०एस० मनकोटी सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी को बताया कि प्रतिबन्धित दवाइयों को न बेचा जाय, हालाकि इस तरह की कोई शिकायत नहीं है, इसे बरकरार रखा जाय।बच्चों को किसी भी प्रकार के मेडिसन न दें वो उनका गलत उपयोग भी कर सकते हैं।ध्यान दें कि कोई युवा लगातार एक ही दवा तो नहीं ले जा रहा है।जनपद पुलिस युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशे के विरूद्व अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही कर रही है जिसमें नशे के तस्करों की गिरफ्तारियाॅ की जा रही है,साथ ही नशे की इस चेन का पता लगा रही है। सभी से अनुरोध किया कि यदि किसी को भी इस तरह के संदिग्ध या कहीं पर भी नशे से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त हो तो वे पुलिस को इसकी जानकारी दें उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा और नशेड़ी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।सभी से पुलिस को सहयोग करने की भी अपील की गयी।यदि कोई भी युवा नशे के शिकार हैं तो पुलिस उनकी एवं उनके अभिभावकों के साथ काउन्सलिंग कराते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी।सबसे पहले अभिभाक अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।प्रदेश केमिस्ट ऐसोशिएशन अध्यक्ष मनकोटी जी एवं नगर केमिस्ट अध्यक्ष आशीष वर्मा ने सभी की ओर से जनपद पुलिस को पूर्ण रूप से सहयोग किये जाने का भरौसा दिलाया गया, तथा अभियानों में सहयोग करने की बात कही गयी। बैठक में वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक, हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा,गिरीश उप्रैती सचिव,रोहित वर्मा,दीप चन्द्र वर्मा, चन्दन मेर,टी०डी० पाण्डे,जीतेन्द्र वर्मा, ओम भाष्कर जोशी,रोहित रावत, भुवन,अनीता रावत,पुष्पा,ललित सहित (28-29 लोग) उपस्थित रहे।
