अल्मोड़ा-पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० आरजी नौटियाल को हटाये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।यहां जारी बयान में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पहले भी भाजपा सरकार ईमानदार अधिकारियों को हटाकर यह दर्शा चुकी है कि उसे अपनी मनपसंद के अधिकारी चाहिये जो उनके इशारो पर काम कर सके और डॉ आरजी नौटियाल ने उनके इशारों पर काम करने से इंकार कर दिया तो एक मंत्री की जिद पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटा दिया गया।पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि यह सरकार एक ओर तो जीरो टोलरेंस की बात करती है पर वास्तव में उसका जीरो टालरेंस अपने मन मुताबिक ही होता है।मंत्रियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के मन मुताबिक कार्य ना करने वालो को सरकार काम नही करने देती।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी एक मंत्री के साथ हुए विवाद के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल को हटाया गया था और अब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटाकर सरकार ने यही साबित किया है कि उसका जीरो टालरेंस महज एक दिखावा है।