अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च अल्मोड़ा के एमबीबीएस बैच 2023 के विद्यार्थियों को सामुदायिक चिकित्सा विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन) द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत अल्मोड़ा स्थित आंचल डेयरी का विजिट कराया गया।इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दूध के संग्रह, मूल्यांकन एवं प्रोसेसिंग की वैज्ञानिक प्रक्रिया से अवगत कराना था।अल्मोड़ा स्थित आंचल डेयरी में विद्यार्थियों को दूध की गुणवत्ता जांच,फैट एवं एसएनएफ परीक्षण,पाश्चुरीकरण, होमोजेनाइजेशन,पैकेजिंग तथा सुरक्षित भंडारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।साथ ही दुग्ध उत्पादों में स्वच्छता,गुणवत्ता नियंत्रण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।इस दौरान विद्यार्थियों ने डेयरी की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ,जिससे उन्हें पोषण,खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को समझने में सहायता मिली।संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके।
