अल्मोडा़-पतंजलि कार्यालय धारानौला में पतंजलि योग समिति की एक बैठक आयोजित की गयी।विगत कुछ माह से स्व० धनी साही के निधन के बाद से जिला प्रभारी महिला योग समिति का पद रिक्त चल रहा था।जिस में दिनांक 12 अक्टूबर को रानीखेत में महिला पतंजलि की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में राज्य सहप्रभारी लक्ष्मी साही की उपस्थित में श्रीमती माया भोज को अल्मोडा़ जिले का दायित्व देते हुए पतंजलि महिला योग समिति का जिला प्रभारी बनाया गया है।इस अवसर पर पतंजलि परिवार अल्मोडा़ के सभी सदस्यों ने श्रीमती माया भोज को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उनसे अपेक्षा की गयी कि वे स्व०धनी साही के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ साथ महिला पतंजलि को मजबूत करने का कार्य करेंगीं।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर भारत स्वाभिमान में जिलाध्यक्ष रूपसिंह, कार्यालय प्रभारी बी०सी०पान्डेय,पतंजलि योग प्रचारक प्रशिक्षक खष्टी बसेड़ा,जिला सह प्रभारी महेश आर्या,मनोहर नेगी जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान रानीखेत,तुलसी सिराड़ी,आशा पन्त,भावना बोरा,ज्योति सतवाल, अन्जू बिष्ट सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।