अल्मोड़ा-जिला मजिस्ट्रेट वन्दना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान समाप्ति के पश्चात् स्ट्रॉंग रूम की मतगणना तक नियमित निरीक्षण हेतु एक नियन्त्रण कक्ष की स्थापना करने तथा उसमें एक सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं एक वरिष्ठ पुलिस आफिसर को स्ट्रांग रूम प्रभारी के रूप में नामित करने किये जाने के निर्देश दिये है।उन्होंने बताया कि उनके निर्देशों के क्रम में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु स्ट्रांग रूम के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र सिंह मर्तोलिया एवं पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला को प्रभारी अधिकारी स्ट्रांग रूम तथा तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डे को सहायक रिटर्निंग आफिसर 52 अल्मोड़ा विधान सभा को सहयोगी के रूप में नामित किया गया है।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनॉंक 21 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक जिला शिक्षाधिकारी सत्य नारायण,अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि सुन्दर स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 22 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भण्डारी,अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड प्रमोद कुमार तथा राात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक निबन्धक संदीप तिवारी की स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 23 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक अधि० अभियन्ता लघु सिंचाई के०एस० कन्याल,अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक वरिष्ठ परियोजना अधिकारी गिरीश चन्द्र मल्होत्रा तथा राात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी की स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि दिनॉंक 24 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डा० राजेन्द्र सिंह अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभारी पुरातत्व विभाग चन्द्र सिंह चौहान तथा राात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रभारी उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड संजय कुमार श्रीवास्तव की स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है।उन्होंने बताया कि दिनॉंक 25 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र मीरा बोहरा,अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया तथा राात्रि 10बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी की स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है।उन्होंने बताया कि दिनॉंक 26 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी किरन राना, अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक महाप्रबन्धक दुग्ध अनुराग शर्मा तथा राात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ए०आर०एम०रोडवेज विजय तिवारी की स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है।उन्होंने बताया कि दिनॉंक 27 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक श्रम परिर्वतन अधिकारी आशा पुरोहित,अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहा० अभियन्ता यांत्रिक शाखा नरेन्द्र कुमार तथा राात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड जगदीश सिंह पाण्डे की स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है।उन्होंने बताया कि दिनॉंक 28 फरवरी 2022 को प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक अधि० अभियन्ता सिंचाई खण्ड पीएमजीएसवाई एस०सी० पंत, अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी तथा राात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक कनिष्ठ अभियन्ता लोअर माल रोड पुष्कर सिंह बिष्ट की स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु तैनाती की गयी है।जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त अधिकारियों का दायित्व होगा कि वे निर्धारित दिनॉंक व समय पर राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान,चिलकपीटा में उपस्थित रहकर प्रत्येक जानकारी को पंजिका में अंकित करेंगे तथा सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी को समाधान हेतु अवगत करायेंगे तथा जब तक अगली शिफ्ट हेतु अधिकारी उपस्थित नहीं होते है तब तक डयूटी पर बने रहेंगे।
