नैनीताल-दिनांक 18/04/2002 को पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में अपराध नियंत्रण के साथ, पर्यटन सीजन हेतु लक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए गये।पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी।महिला सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थानास्तर पर क्यूआरटी टीम गठन किया जाए।जिससे महिला अपराधों की विवेचनाओं के निस्तारण की कार्यवाही की जा सके।पुलिस मुख्यालय द्वारा कार्मिकों की अवकाश संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत व्हाट्सएप के माध्यम से अवकाश स्वीकृत किए जाने संबंधी दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई एवम् सभी प्रभारियों को उक्त आदेश का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।विगत दिनों में दिल्ली एवम् अन्य जगहों पर घटित हुई घटनाओं के दृष्टिगत जनपद में धार्मिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान रखा जाए।प्रत्येक धार्मिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता की जांच करवाए।धार्मिक जुलूसों में सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस बल लगाना सुनिश्चित करे।थानों में लंबित मालों के निस्तारण हेतु अभियान चलाकर एफ कार्यवाही की जाय।सिटीजन पोर्टल/मुख्य मंत्री पोर्टल / साइबर के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करें। शिकायती प्रार्थना पत्रों की निस्तारण प्रतिशत में सुधार लाने की आवश्यकता है।जांचों की स्थिति में सुधार लाते हुए त्वरित रूप से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।इनामी बदमाशो /वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित कर आवश्यक रूप से प्रभावी कार्यवाही की जाए। चोरी,नकबजनी पर रोक लगाने के लिए विस्तृत रूप से कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक रूप से कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। यातायात व्यवस्था नियमो का सख्ती से पालन कराया जाए।उल्लघंन करने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए।सभी कोतवाली/ थाना प्रभारियों से उनकी समस्या से अवगत होकर उनका तत्काल समाधान किया गया एवम जनपद में पुलिस द्वारा जनता के हित में और अच्छे सुझावों भी संज्ञान में लाए गए।गुमशुदाओं व्यक्तियों की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाय।अज्ञात शवों के शिनाख्त हेतु अभियान चलाकर निस्तारण किया जाए।यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीजनल रूसी बाईपास तथा नारायणनगर के पर्यटन पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा।जिससे पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल शहर में यातायात को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।माह में जनपद में चोरी नकबजनी एवम् लूट में सुरागरसी पतारसी अज्ञात अभियुक्तों का पता लगाकर संपति बरामदगी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने तथा सराहनीय कार्य करने के लिए का०ना०पु० 573 इसरार अहमद कोतवाली हल्द्वानी, का०ना०पु०355 इसरार नबी कोतवाली हल्द्वानी तथा का०ना०पु०394 नरेंद्र राणा थाना मुखानी को पुलिस मैन ऑफ द मंथ के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।गोष्ठी के दौरान हीरा सिंह राणा,संयुक्त निदेशक विधि,डॉ० जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक, हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी,शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।
