अल्मोड़ा-नगर की सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता चांदनी खान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में शिकायत दर्ज करके समस्याओं के समाधान की मांग की है।अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा नगर के नारायण तिवारी देवाल वार्ड में नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रो के आवास है। इन आवासों के मध्य गली है जो क्षतिग्रस्त है एवम् इसमें गंदगी जमा है।इस गली को इंटर लॉकिंग टाइल्स से निर्माण किया जाना आवश्यक है जिस से स्वच्छता बनी रहे तथा इस जगह नगर निगम द्वारा सफाई के लिए व्यापक अभियान चलाना चाहिए तथा इसके साथ नियमित सफाई व्यवस्था भी होनी चाहिए।इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज की है।इससे पहले भी उन्होंने एनटीडी वार्ड में क्षतिग्रस्त नालियों एवं पटरियों के सुधारीकरण की मांग मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के माध्यम से की थी जिसमें उन्हें सफलता भी मिली थी।इस अवसर पर अधिवक्ता चांदनी खान ने कहा कि अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।

