अल्मोड़ा-आज नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय चौहानबाटा में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया।धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजना को लगातार कमजोर करने का काम किया जा रहा है।योजना के नाम में बदलाव कर महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है जो गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए रोजगार और सम्मान का सहारा है लेकिन आज मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है,मजदूरी का भुगतान महीनों तक अटका रहता है और तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है।धरने में यह भी कहा गया कि मनरेगा के बजट में कटौती के कारण काम के दिन घटाए जा रहे हैं,पंचायतों के अधिकार छीने जा रहे हैं और योजना का उद्देश्य रोजगार की गारंटी से हटकर केवल कागजों तक सीमित किया जा रहा है।कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत महानगरों से हो चुकी है और आने वाले दिनों में गांव-गांव चौपाल लगाकर मनरेगा में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ जन-जागरूकता और विरोध तेज किया जाएगा।नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना में किए जा रहे सभी जनविरोधी बदलाव तुरंत वापस लिए जाएं,महात्मा गांधी के नाम और विचारों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बंद की जाए और योजना को उसकी मूल भावना के अनुरूप मजबूती से लागू किया जाए।कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों पर हमला होता रहेगा, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेगी। धरना प्रदर्शन मे ताराचंद जोशी महानगर अध्यक्ष,पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, जागेश्वर प्रभारी दीप सिंह डांगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,पार्षद वैभव पांडे, पार्षद गुंजन चम्याल,पार्षद चंचल दुर्गापाल,भैरव गोस्वामी,एन डी पांडे,हर्ष कनवाल, दीपा शाह,कार्तिक साह,शरद चंद्र साह,फहीम उद्दीन,लीला जोशी,सूरज वाणी,आशीष भारती,अशोक गोस्वामी,गौरव सतवाल के,पारस नाथ,सुमित कुमार,विक्रम सिंह,गोपाल भट्ट,प्रकाश बिष्ट,ताराचंद साह,रविंद्र कुमार टम्टा,रोहित रौतेला,निजाम कुरैशी,विजय भट्ट,मनीष वर्मा,प्रकाश चंद जोशी,घनश्याम गुरुरानी,शुभांशु रौतेला,अमरजीत सिंह भाकुनी,परितोष जोशी,मुकेश कुमार,राजेंद्र,मंजू कांडपाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *