अल्मोड़ा-हवालबाग़ ब्लॉक मुख्यालय में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने,मजदूरों को समय पर रोजगार न मिलने और लंबित मजदूरी भुगतान के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि मनरेगा देश की गरीब,ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है,लेकिन भाजपा सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर,भुगतान में देरी कर तथा काम बंद कर इस योजना को समाप्त करने की साजिश कर रही है।इसका सीधा असर गरीब मजदूरों,महिलाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सभी मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए,लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान किया जाए,
मजदूरी दर बढ़ाई जाए और मनरेगा को कमजोर करने वाली सभी नीतियों को वापस लिया जाए।धरने के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने मनरेगा के प्रति अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन को और तेज करेगी। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,ब्लॉक अध्य्क्ष हवालबाग़ प्रथम आनंद सिंह बिष्ट, हवालबाग द्वितीय ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल,जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम, नारायण सिंह,रविंद्र मुस्यूनी,प्रेम सिंह,केशव पाण्डेय,देव सिंह भोजक,चन्दन भोज,किशन सिंह,इन्दर सिंह, शोभन दत्त, आनंद सिंह बिष्ट,मोहन सिंह, गोपाल जोशी,राजेंद्र सिंह,सुरेश राम,सुंदर लाल,राजेंद्र नेगी, पंकज पाठक,परितोष जोशी, सुरेंद्र मेहता,प्रवीण मेहता,रविंद्र सिंह हेम पाठक,राजन सिंह, अनिल पाठक,गणेश मेहता, नरेन्द्र मेहता,आनंद सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान,विनोद जोशी,गणेश पाठक,हरेंद्र रावत,पान सिंह मेहरा,शेर सिंह,सुरेन्द्र आर्या, आंनद राम,रमेश लटवाल,भीम सिंह,दान सिंह,राम दत्त भट्ट, खड़क सिंह बिष्ट,कुंदन बिष्ट,देव सिंह कनवाल,विशाल कनवाल सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा लमगड़ा ब्लॉक मे ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व मे और धोलादेवी मे ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद के नेतृत्व मे भी मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम हुआ।




