अल्मोड़ा- लक्ष्मेश्वर स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति के 12 वाँ दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ श्री खूँटकुनी भैरव मंदिर से श्री गणेश पूजन के साथ श्री मंगल कलश यात्रा एवं माँ के जयकारे के साथ आरम्भ हुआ।इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पारम्परिक कुमाऊँनी वेशभूषा में कलश सिर पर रखकर माँ के जयकारे के उदघोश से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय में गुंजायमान कर दिया।मातारानी के दरबार में आचार्य पं सतीश चन्द्र जोशी एवं पं चन्द्रशेखर जोशी द्वारा मुख्य यजमान पंकज पंत और लता पंत एवं रमेश जोशी और गीता जोशी के कर कमलों से लोककल्याण की सिद्वि कामना के साथ संकल्प कराकर धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ किया,धार्मिक अनुष्ठान में श्री दीप पूजन,श्री गणेश पूजन,श्री कलश स्थापना,श्री नवग्रह पूजन,माँ भगवती मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा,रूद्री पाठ एवं दुर्गा सप्तशती पाठ एंव आरती द्वारा विधिवत् अनुष्ठान आरम्भ किया।क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मातारानी के दरबार में भजन-कीर्तन एंव नृत्य आयोजन से भव्यता-दिव्यता का आयोजन किया।यात्रा में समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी,कमलापति पाण्डेय,मोहन चन्द पाण्डेय,गिरीश पंत,तारू पाण्डेय एवं समिति के मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी,अध्यक्ष सुनील कर्नाटक,संयोजक अमित साह मोनू,उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल,सचिव विक्रम साह,विनय पाण्डेय,गगन पाण्डेय,व्यवस्थापक नमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय,उपसचिव पीयूष पाण्डेय,गौरव पांडे,भावेश पाण्डेय,दिवान बिष्ट,भगवान रावत, राहुल जोशी,गोपाल बिष्ट,धीरज पांडे, सचिन डंगवाल सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहें।यात्रा में नगर निगम महापौर अजय वर्मा,विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,कुंदन लटवाल, दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,पार्षद भूपेन्द्र जोशी, पार्षद ज्योति साह,पार्षद अभिषेक जोशी,पार्षद तुलसी देवी,कैलाश गुरूरानी,हयात सिंह बिष्ट,रोहित शर्मा, जगत भट्ट आदि उपस्थित रहें।समिति द्वारा विगत दिनों तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय को अंग वस्त्र भेंट करके उनके सम्मान को अल्मोड़ा महानगर के लिए उपलब्धि बताया।
