अल्मोड़ा-नकल विरोधी कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने के लिए युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश वाणी के नेतृत्व में एक बाइक रैली का आयोजन सेराघाट से धौलछीना तक किया गया।तत्पश्चात धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह धौलछीना में किया गया।प्रकाश वाणी के द्वारा युवाओं को आश्वस्त किया गया कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा युवाओं के सहभागी हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने की।उन्होंने अपने भाषण में कहा कि नकल विरोधी कानून बनने से युवाओं में एक आस जगी है।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह राणा मुख्य वक्ता द्वारा युवाओं के मार्गदर्शक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया गया व युवाओं को संगठनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में भगवान सिंह नेगी, मंडल के दोनों महामंत्री दीवान सिंह मेहता व शंकर कोमैया,आईटी सेल के जिला सह संयोजक गोपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
