देहरादून-दिनांक 26-04-2022 को एक व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट में एक 12 वर्षीय बच्चा जो कि गम्भीर रूप से बीमार है को खून की आवश्यकता है।जिस पर पी०आर०ओ० शाखा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज द्वारा तुरन्त अस्पताल पहुंचकर उक्त बालक की सहायतार्थ स्वेच्छा से रक्तदान किया। वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा हैै।जिस कारण उक्त आरक्षी द्वारा रोजा भी रखा हुआ था।जिस कारण आरक्षी द्वारा अपना रोजा तोडकर रक्तदान किया गया।जिस पर बालक के परिजनों द्वारा उक्त आरक्षी तथा देहरादून पुलिस का धन्यवाद करते हुए देहरादून पुलिस की कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी लगभग 50 से अधिक बार रक्त दान कर चुके है।