अल्मोड़ा-आज दिनांक 27 अगस्त शनिवार से दो दिवसीय जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ
(जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता दिनांक 27 व 28 अगस्त 2022
स्थान स्पोर्ट्स ताइक्वांडो हॉल)मानस पब्लिक स्कूल ढूंगाधारा अल्मोड़ा में श्रीमती गीता मेहरा जिला महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी,जी स्क्वायर फिटनेस सेन्टर की संचालिका, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर व्यापार मंडल और समाज सेविका द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर बतौर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।साथ ही मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा इस शुभ अवसर पर गुरु वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया और उपस्थितजनों से खूब तालियां बटोरी।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रतीक बिष्ट व मयंक गैड़ा के बीच खेला गया।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के अध्यक्ष अनंत बिष्ट ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत सत्कार किया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की उप प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना भंडारी ने आयोजन की मुख्य अतिथि श्रीमती गीता मेहरा को बैज लगाकर स्वागत किया।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के महासचिव व मुख्य कोच (प्रशिक्षक) कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि इस दो दिवसीय जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता प्रतियोगिता में लगभग 200 ताइक्वांडो खिलाड़ियों,(प्रतिभागियों), शिक्षक (प्रशिक्षक),ऑफिशियल रेफरी द्वारा प्रतिभाग किया गया है।जिसमें नंदा देवी ताइक्वांडो क्लब की टीम, साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,होली एंजल पब्लिक स्कूल,बीयर शिवा पब्लिक स्कूल,शारदा पब्लिक स्कूल, कुर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,मिनर्वा रेस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,पाइन वुड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा और स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा की टीमों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने जिले अल्मोड़े का प्रतिनिधित्व करेंगे।आज की मुख्य अतिथि श्रीमती गीता मेहरा ने अपने संबोधन में ताइक्वांडो खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में ताइक्वांडो खेल (मार्शल आर्ट्स)को सभी वर्ग (आयु) के बच्चों,पुरुष/महिलाओं,छात्र छात्राओं को सीखना चाहिए तथा अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाकर स्वस्थ रहने और विपरीत परिस्थितियों में अपनी आत्म सुरक्षा करने के लिए यह ताइक्वांडो खेल (मार्शल आर्ट) अति उपयोगी व वरदान साबित हुआ है।आज की युवा पीढ़ी दिशाहीन होती जा रही है और गलत रास्तों पर चल कर अपने स्वास्थ्य और समाज के साथ ही साथ आर्थिक दृष्टि से भी कमजोर होती दिखाई देती है। ताइक्वांडो खेल ( मार्शल आर्ट्स)को अपने जीवन में अपनाकर नियमित अभ्यास कर आप अच्छा स्वास्थ्य पा सकते हैं और जिला,राष्ट्र का नाम खेल के रूप में अपनाकर रोशन कर सकते हैं।मुख्य अतिथि श्रीमती गीता मेहरा और विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू बिष्ट ने आज के विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।आज के ताइक्वांडो प्रतियोगिता के परिणामों में निम्नलिखित खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किये।ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रेफरी (ऑफिशल )के रूप में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता व राष्ट्रीय रेफरी,(तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित) कनिष्का भंडारी,जी बी पंकज राष्ट्रीय रेफरी,(सैकंड डिग्री ब्लैक बेल्ट) कमल कुमार बिष्ट( फोर्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट ) और राष्ट्रीय रेफरी,कनक नेगी निर्णायक मंडल में शामिल रहे।आज की प्रतियोगिता का संचालन प्रज्ञा कठायत व लक्षिता जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस दौरान श्रीमती राधा राजपूत,श्रीमती नीमा नगरकोटी, अभिभावक गण विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व प्रशिक्षक ताइक्वांडो खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने सभी का सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए ताइक्वांडो खेल मार्शल आर्ट्स को अनुशासित और स्वास्थ्य के प्रति लाभदायक बताया।साथ ही कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से ताइक्वांडो खेल अति उत्तम साबित हुआ है उन्होंने आगे कहा कि आज के दूषित वातावरण में इस ताइक्वांडो खेल, मार्शल आर्ट का महत्व और भी बढ़ जाता है।इसके नियमित अभ्यास से हम अपनी आत्म सुरक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर पदक जीतकर अपने आपको गौरवान्वित पाते हुए राष्ट्र और अपने समाज का भी नाम रोशन कर सकते हैं।
