अल्मोड़ा-आज दिनांक 23.05.2022 को योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर आओ हम सब योग करें अभियान के तहत निशुल्क योग शिविर जो कि 21 मई 2022 से 21 जून 2022 तक लगातार जारी रहेगा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में योग का विशेष शिविर लगाया गया।जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की योग की छात्रा कु० हेमंती प्रशिक्षक द्वारा यह शिविर शुरू किया गया। मानस पब्लिक स्कूल दूंगा धारा अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा योग शिविर में भागीदारी कर विभिन्न आसनों व प्राणायाम आदि का अभ्यास किया गया और प्रशिक्षक से योग के बारे में विस्तार से जाना और योग के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने योग को नियमित रूप से अपनाने और योग को जीवन का अनिवार्य अंग बताते हुए सभी छात्र छात्राओं को नियमित अभ्यास करने का और योग के नियमित अभ्यास द्वारा स्वस्थ रहने के लाभों की चर्चा करते हुए योग शिविर की प्रशिक्षक कु० हेमंती को अनुसरण करने को कहा।मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा योग में अच्छा अभ्यास और रुचि होने व करने की इच्छा और लगन को देखते हुए यह शिविर आगामी एक माह तक लगातार जारी रहेगा।ज्ञातव्य हो मानस पब्लिक स्कूल में पूर्व से ही योग,ताइक्वांडो, कराटे के साथ साथ अन्य खेल आदि क्रिया कलापों का नियमित अभ्यास लगातार दिया जा रहा है।प्रबंधक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल व रचनात्मक क्रियाकलापों को जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए।मानसिक और शारीरिक विकास आज के वातावरण के लिए अति आवश्यक है।जिसमें खेल और योग का अति महत्व है।हमें स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
