अल्मोड़ा-जिला योगासन प्रतियोगिता 2024 में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की दो छात्राओ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।सब जूनियर महिला वर्ग में आर्टिस्टिक योगासन युगल में मानस पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा अवनि बिष्ट एवं अनु कुमारी ने युगल में संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक जीत कर राज्य योगासन प्रतियोगिता हेतु अपना चयन पक्का किया।खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट एवं समस्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।योग प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट एवं खिलाड़ियों की मेहनत का यह नतीजा है।इस अच्छे परिणाम के लिए मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं ताइक्वांडो मुख्य कोच योग प्रशिक्षण कमल कुमार बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों और योग,ताइक्वांडो प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर करने की आशा व्यक्त की।बताते चलें कि विगत दिनों दिनांक 3 और 4 अगस्त ‌2024 को मानस पब्लिक स्कूल में चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2024 अल्मोड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में संपन्न हुई थी।उक्त प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्राओं ने प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल कर अपना चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित किया है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कीड़ा अधिकारी हल्द्वानी एवं अंतर्राष्ट्रीय धावक सुरेश चंद्र पांडेय,कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी,कैलाश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,हरीश कनवाल पूर्व ग्राम प्रधान,कुंदन कुमार बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष हवालबाग अल्मोड़ा,जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं उप जिला अधिकारी अरूण बंग्याल,रमेश चन्द्र बहुगुणा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,रघुनाथ सिंह चौहान पूर्व विधायक,श्रीमती राधा बिष्ट अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी,रवि रौतेला महासचिव भारतीय जनता पार्टी,बिट्टू कर्नाटक पूर्व दर्जा मंत्री उत्तराखंड,जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा,गिरीश गोस्वामी केंद्रीय महासचिव क्रांति जनता दल,राजेंद्र तिवारी सभासद नगर पालिका अल्मोड़ा,प्रकाश चंद जोशी निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा,अश्विनी नेगी उपसचिव व्यापार मंडल अल्मोड़ा,दिगंबर फुलोरिया,महेंद्र सिंह मेहरा, प्रधानाचार्य चितई इंटर कॉलेज अल्मोड़ा,जसोद सिंह बिष्ट प्रभारी पतंजलि उत्तराखंड,रूप सिंह बिष्ट, प्रभारी पतंजलि जिला अल्मोड़ा,प्रेम प्रकाश पांडे निर्देशक योग एवं योगनिलेनियम अल्मोड़ा,जगमोहन सिंह गैड़ा योग प्रशिक्षक अल्मोड़ा, यशपाल भट्ट कराटे कोच प्रशिक्षक विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा,जिलाधिकारी अल्मोड़ा, दीपक वर्मा,गिरीश मल्होत्रा,श्रीमती नीमा नगरकोटी,दीवान सिंह बिष्ट,रणजीत सिंह भंडारी सहित अभिभावक गण,खेल प्रेमियों आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *