अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा की तरफ से प्रतिभाग करते हुए मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट के प्रशिक्षण में स्वर्णिम सफलता हासिल की।मानस पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्षा मेहता कक्षा 7 की छात्रा, हिमांशी भैसोड़ा कक्षा चार की छात्रा, अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा,वंशिका डोलिया कक्षा 4 की छात्रा ने मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अपनी पात्रता के अनुसार शारीरिक क्षमता व दक्षता का सराहनीय प्रदर्शन करते हुए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए।इसके अतिरिक्त नगर पालिका क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत अन्य विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए निम्नलिखित छात्र छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्णिम सफलता अर्जित की है।निम्नलिखित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की कुशलता एवं सफलता के लिए उनके विद्यालयों से उनके शिक्षक एवं विद्यालयों को श्रेय जाता है जो कि विभिन्न विद्यालयों के चयनित छात्र छात्रों के नाम इस प्रकार है।चयनित उदयीमान छात्र छात्राओं के खिलाड़ियों के चयन पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा पूर्व विधायक रघुराज सिंह चौहान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,कुंदन लटवाल,ललित लटवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,गीता मेहरा,दीपक वर्मा,खेल संयोजक पंकज मेर,मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट के साथ साथ खेल प्रेमियों, अभिभावकों और खेल जगत से जुड़ी अनेकों विभूतियों और आमजन ने सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक कुमारी ज्योति सतवाल, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र त्रिपाठी, ताइक्वांडो कोच व मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों की अच्छी व स्वर्णिम भविष्य के लिए इस योजना को सुखद व दूरगामी लाभ मिलने वाली एक क्रांतिकारी योजना का नाम दिया।इस योजना से आने वाले भविष्य में विशेषकर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा।वहीं दूसरी तरफ समाज में गलत रास्ते को अपनाने वाले आने वाली पीढ़ी को भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सीख मिलेगी और एक अच्छा मंच और मार्ग प्रशस्त होगा।मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्तमान युवा पीढ़ी और आने वाली भविष्य की पीढ़ी को अपने भविष्य को संवारने का अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सुंदर मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *