अल्मोड़ा-आज दिनांक 31 मार्च 2022 को मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक परिणाम सत्र 2021/ 22 का घोषित किया गया।जो कि शत प्रतिशत रहा।सर्वप्रथम विधिवत प्रातः काल वंदना स्तुति कर दीप प्रज्वलित किया गया।तत्पश्चात बच्चों को शुभकामनाएं एवं शुभ संदेश के साथ अच्छे भविष्य को संवारने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। विधिवत कार्यक्रम को संचालित करते हुए मानस पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना भंडारी ने छात्र छात्राओं के नए सत्र को प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।साथ ही शुभकामनाएं देते हुए वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत नेशनल एंथम के साथ सत्र 2021-22 के परिणाम घोषित किए।मानस पब्लिक स्कूल ढूंगाधारा अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने बताया कि विगत वर्षों में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन व शारीरिक और मानसिक गतिविधियां खेल व रचनात्मक क्रियाकलाप आदि बुरी तरह प्रभावित रहा।सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के चलते पिछले वर्षों में अधिकतम कक्षाएं ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया गया।जो कि बहुत फायदे और दूर दृष्टि के मद्देनजर छात्र/छात्राओं के अनुकूल व सकारात्मक परिणाम वाला और प्रभावी नहीं रहा।कुछ हद तक बच्चों को शिक्षा व शिक्षण पर पठन-पाठन से जोड़ने तक ऑनलाइन कक्षाओं का प्रभाव रहा कह सकते हैं।ऑनलाइन क्लासेस कभी भीऑफलाइन कक्षाओं का स्थान नहीं ले सकती।विशेषकर प्राइमरी क्लास के छात्र-छात्राओं के लिए बच्चों के समुचित विकास के लिए शिक्षा के मंदिर में शिक्षण कार्य हेतु बच्चों के बीच में सीधा संवाद कक्षा में उपस्थित होकर शिक्षक एवं बच्चों के बीच में जो आत्मीयता के साथ आमने-सामने बैठकर बच्चों की समुचित विकास और एक-एक बच्चे को शिक्षक द्वारा उसकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति का सकारात्मक अध्ययन करते हुए उनके विकास पर आधारित क्रियाकलापों को ध्यान में रखकर मुख्यधारा से जोड़ने और बच्चे की समझ को उसकी मानसिक और शारीरिक एवं मनोदशा को समझते हुए उसके चौमुखी विकास का माहौल बना कर विकास करने की परिस्थितियां और माहौल जो ऑफलाइन क्लासेस में बन सकती है वह कभी ऑनलाइन क्लास में हो पाना संभव नहीं लगता।मानस पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने आज बच्चों को सत्र 2021 – 22 परिणाम घोषित कर अंक तालिका परिणाम,बच्चों एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सह सम्मान प्रदान किए।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया के आगामी सत्र 2022 – 23 मे आशा है सभी चीजें अनुकूल एवं अच्छी रहेगी।जिसके चलते बच्चों छात्र छात्राओं के समुचित विकास के लिए सभी रचनात्मक क्रियाकलाप सक्रिय रुप से मानस पब्लिक स्कूल में चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।जिस पर मुख्यतःस्पोर्ट्स,योगा,ताइक्वांडो, इंडोर गेम्स,संगीत,नृत्य अन्य सभी प्रमुख छात्र-छात्राओं से संबंधित हर संभव प्रयास हर संभव कार्य क्रियाकलाप छात्र-छात्राओं के विकास में सहायक मानस पब्लिक स्कूल में बड़े स्तर में समुचित और गंभीरता से चलाए जाने सुनिश्चित किया गया है। जिसमें प्रमुखता से बच्चों(छात्र/ छात्राओं)के शारीरिक/ मानसिक विकास के हेतु (पठन-पाठन )शिक्षा संबंधित सभी विषयों पर गंभीरता से छात्र-छात्राओं पर केंद्रित होकर शिक्षण का कार्य बिना बाधित हुए बड़े स्तर पर एक एक छात्र पर ध्यान देते हुए शिक्षण कार्य में केंद्रित कर आगे आने वाले भविष्य में बच्चों के विकास के लिए एक अनुकूल माहौल बनाकर( ऑल राउंड डेवलपमेंट) का मॉडल बनाकर पूरी तैयारी के साथ अनुभवी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा उत्कृष्ट एवं अथक प्रयास से हर संभव सर्वोत्तम परिणाम हेतु हमारा प्रयास जारी रहेगा।हम छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए प्रतिज्ञाबद्ध हैं और संकल्पित होकर समाज और राष्ट्र के हित पर शिक्षण कार्य को अच्छे नागरिक संस्कार एवं अच्छी आदतों से गुणवान बनाकर छात्र छात्राओं को तैयार करना हमारी पहली प्राथमिकता है।बच्चों की उनकी रूचियों को ध्यान में रखकर गुणवान अच्छी आदतों और संस्कार के साथ तैयार करना (मानस पब्लिक स्कूल )का मुख्य उद्देश्य है। समाज व राष्ट्र को मजबूत करने के लिए अच्छा माहौल तैयार करने के लिए छात्र छात्राओं का गुणवान होना संस्कारी और अच्छी आदतों के साथ अपने विषयों में निपुण होकर अपनी रूचि के अनुसार अपना भविष्य चुनकर अपने लक्ष्य को हासिल करने की अनुकूल स्थिति वह माहौल को तैयार करने के लिए बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर एवं मंच प्रदान करना विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों का पहला कर्तव्य होता है।मानस पब्लिक स्कूल इसी दिशा में प्रयासरत एवं संघर्षरत रहा है। हमारा प्रयास निरंतर और गंभीरता से आगे भी जारी रहेगा।
