अल्मोड़ा-दिनांक 2 जून 2022 को अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार शाखा अल्मोड़ा द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान स्वास्थ्य सुधार हेतु अनुशासन,साधना,गायत्री मंत्र के लाभ,सही जीवनशैली अपनाकर व्यक्तित्व सुधार पर लेक्चर और संकल्प दिलाया गया।भीम सिंह अधिकारी,कुमारी रुचिता बिष्ट,अर्जुन नेगी जी द्वारा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा निषेध दिवस 31 मई की मुहिम में लगातार जारी और अग्रसर है।मानस पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा इस अभियान में शामिल होकर नशा मुक्ति अभियान में अनुशासन में रहकर नशा मुक्ति जागरूकता,अच्छे स्वास्थ्य हेतु संकल्प लिया गया।अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा अल्मोड़ा द्वारा अभियान मंडल के सदस्यों द्वारा छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिज्ञा लेकर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में हिस्सा लेकर स्वास्थ्य सुधार हेतु अनुशासन में रहकर सही जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहकर नशा मुक्ति अभियान को समझते हुए नशे और गलत रास्ते में न चलने की सलाह दी।अनुशासित विद्यार्थी बन कर समाज और राष्ट्र में आगे बढ़ने को प्रेरित किया।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य मंडल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।
