अल्मोड़ा-दिनांक 7 दिसंबर 2025 को शक्ति केंद्र मनान के अंतर्गत सुनाड़ी,बामनीगाड़ तथा प्राथमिक पाठशाला मनान,इंटर कॉलेज मनान में बूथो की बैठक आयोजित की गई।बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सोमेश्वर मंडल प्रभारी संदीप श्रीवास्तव,शक्ति केन्द्र मनान प्रभारी मोहन बोरा, शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश सनवाल,सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में अनेक प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई।मन की बात कार्यक्रम को सरल तरीके से डाउनलोड कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की रणनीति,क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं का समाधान एवं उनसे संबंधित आवश्यक सुझावों का संकलन करना।बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने,बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।बैठक में संदीप श्रीवास्तव,मोहन सिंह,दीवान सिंह भंडारी,मदन राम,पानसिंह,दीवान राम,देवीदत्त भंडारी,जीवन सिंह राणा,अध्यक्ष संजय कुमार,पंचायत सदस्य मनान चन्दन सिंह,महेन्द्र सिंह,कमल सनवाल,प्रधान सुन्दर राणा,मंडल अध्यक्ष
जय जोशी,चेतन तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *