अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 01.05.2024 को अंर्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मानसखण्ड विज्ञान केन्द्र स्यालीधार में श्रमिकों हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर में निशुल्क सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का भी वितरण किया गया व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा उपस्थित श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों,नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना 2015 श्रम विभाग में संचालित कानूनी सेवा क्लिनिक,श्रमिक पंजीकरण,नवीनीकरण आदि व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के कार्यो,नालसा पोर्टल,अनिवार्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम,जंगलों में लगने वाली आग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान व वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव,साइबर अपराध,रिवेंज पोर्न, साइबर स्टाकिंग,साइबर,साइबर बुलिंग,साइबर सैल नं 1930,चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, निशुल्क विधिक सहायता,गौरा शक्ति एप, नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव,बाल विवाह प्रतिबंध,बाल श्रम प्रतिबंध एवं दिनांक 11.05.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी जानकारी दी गईlशिविर में विज्ञान केन्द्र के डा० नवीन चन्द्र जोशी वरिष्ठ वैज्ञानिक व स्टाफ एवं पैरा लीगल वालियंटर विनिता आर्या उपस्थित रही।
