अल्मोड़ा-नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन के अंतर्गत हवालबाग मंडल के पंचायतघर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा किरन पंत मौजूद रही। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि मोदी द्वारा महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं एवं लगातार नवीन शुरू की जा रही हैं।उन्होंने कहा महिला आरक्षण बिल इसका प्रमुख उदाहरण है।इससे महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इसलिए सभी महिलाओं को एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका निभानी है। यहाँ कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने भी विचार रखे।कार्यक्रम में अध्यक्ष सरस्वती बिष्ट,महामंत्री रेखा आर्य,नीलम आर्य,मंजू नगरकोटी, कमला देवी,प्रेमा देवी,बसंती देवी, भवानी देवी,मोहिनी देवी,चंद्र देवी, सरूली देवी,आनंदी देवी, रेनू, सरिता, शोभा देवी, नीमा देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
