अल्मोड़ा-शनिवार को अल्मोड़ा में भगवती पैलेस के सभागार में महिला उद्यमियों द्वारा रानी उत्सव नामक बहु श्रेणी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश मंत्री किरण पंत,भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट,डीडीओ अल्मोड़ा कमलेश तिवाड़ी,प्रतिष्ठित व्यवसायी पप्पू धवन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रदर्शनी में लोग विभिन्न प्रकार की खरीदारी कर सकते हैं।जिसमें परिधान,गृह सज्जा के उत्पाद,चांदी के आभूषण,उपहार देने योग्य वस्तुएं,पेय पदार्थ,भोजन इत्यादि शामिल है।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं द्वारा यह एक उत्तम प्रयास है।कार्यक्रम में हेमा सुफियाल, प्रेमा मेर,सीमा सिंह,विमला नगरकोटी सहित कई लोग उपस्थित रहे।आयोजक मंडल में चेतना धवन, सिवांगी वर्मा सहित समस्त महिला समूह शामिल रहा।
