अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में जानकी भण्डारी के नेतृत्व में दिनांक 23.08.2025 को महिला थाना में थाना दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें कस्बा क्षेत्र के क्षेत्रवासी सम्मिलित रहें। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने उपस्थित लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखें,जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों का शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।इस दौरान क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ आधुनिक साइबर फ्रॉड के तौर-तरिके, नशा मुक्ती, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, एवं नवीन कानून के संबंध में जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070, के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गयी।
