अल्मोड़ा-दिनांक 29/05/2022 को राजस्व क्षेत्र डोबा तहसील अल्मोड़ा में एफआईआर न०- 01/2022 धारा- 366ए/363/376 भादवि व 5L/6 पोक्सो एक्ट बनाम सौरभ कुमार पंजीकृत हुआ।उक्त प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये नियमित पुलिस को विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु हस्तांतरण किया गया था।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोडा द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए विवेचना थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना अल्मोड़ा को दी गई और पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी व नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाने वाले नाबालिग बालिका की तलाश व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम के अथक प्रयास व सर्विलांस टीम की मदद से दिनांक 25/06/2022 को दबिश देकर आरोपी युवक सौरभ कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम ढका ब्लाक म्याऊ त० दातागंज जिला बदायूं राज्य उत्तर प्रदेश को गुरूग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर,पीड़िता नाबालिग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से छुड़ाया गया।आरोपी के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष /विवेचक बरखा कन्याल महिला थाना अल्मोडा,म०कानि० माया देवी महिला थाना अल्मोड़ा कानि० पवन थ्वाल एसओजी अल्मोड़ा,कानि० नारायण रावल महिला थाना अल्मोडा,काo मोहन बोरा सर्विलांस टीम शामिल रहे।
