अल्मोड़ा-दिनांक 18.01.2022 को महिला थाना अल्मोड़ा में वादी मुकदमा द्वारा अपनी नाबालिग बहन के घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी,जिसके आधार पर महिला थाना अल्मोड़ा में गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना थानाध्यक्ष बरखा कन्याल द्वारा संपादित की जा रही थी।थानाध्यक्ष बरखा कन्याल द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी के आधार पर दिनांक 18.1.2022 को उक्त अभियोग में गुमशुदा नाबालिक किशोरी को जगदीश सिंह बिष्ट उर्फ सोनू उम्र 26 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम चीनेना पोस्ट गोली छीना ब्लॉक हवालबाग जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से बरामद किया गया है।उक्त सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 363 /376 (3)भा० द०वि० 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर मौके पर पीड़िता को अभियुक्त के कब्जे से बरामद करने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अल्मोड़ा के समक्ष पेश किया गया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बरखा कन्याल,म०का० मीनाक्षी पांडे,का०नारायण रावल शामिल रहे।