अल्मोड़ा-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री बनने के बाद रेखा आर्या प्रथम बार अल्मोड़ा पहुँची। इससे पूर्व क्वारब में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके आनुषंगिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या को फूल-मालाओं से लाद दिया।क्वारब से सैकड़ों गाड़ियों की काफिले के साथ रेखा आर्या सोहन टैंट हाउस बाड़ी बगीचा पहुँची जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा मंत्री रेखा आर्या का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कहा गया कि उनके महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री बनने से क्षेत्र की जनता अत्यधिक प्रसन्न है।पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए एक मंत्री के नाते उनसे जो बन पड़ेगा उसे करने के लिए वे सहर्ष तैयार हैं।उन्होंने मंत्री का दायित्व प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल,भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल,जिलामंत्री बिनीत बिष्ट,नरेंद्र प्रसाद,मीडिया प्रभारी शेलेन्द्र साह,सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज,सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पन्त,प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,मण्डल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट,प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता,संजय डालाकोटी, भूपाल सिंह,बिशन कनवाल,अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता भट्ट,अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या,अध्यक्ष भाजयुमो सुनील बिष्ट,अध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश कनवाल,लीला बोरा,निर्मला जोशी,माया जोशी,बीना नयाल,चम्पा पाण्डे,गंगा बिष्ट,लता पाण्डे,निर्मला जोशी,मीना नेगी,प्रेमा मेर,गीता जोशी, दीप्ति सोनकर,अभय साह,संदीप सिंह भोज,मनोज जोशी,दीपक वर्मा,संजय साह,नरेन्द्र आगरी,आनन्द डंगवाल, अमन नज्जौन उपसचिव व्यापार मण्डल,राहुल बोरा,गोपाल सिंह नयाल, देवेन्द्र सत्यपाल,सुनील जोशी, सलमान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
