अल्मोड़ा-महिला समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान मे आज बद्रेश्वर मन्दिर में होली गायन कार्यक्रम रखा गया तथा आठ अक्टुबर को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से तीन दिन पूर्व ही उपस्थित महिलाओं ने महिला दिवस की उपयोगिता पर विचार विमर्श किया।कार्यक्रम का संयोजन भावना जोशी,व्यवस्था सचिव मन्जू पन्त तथा अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष तारा पन्त ने की।कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में भागीदारी कर चुकी उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की एडवोकेट स्निग्धा तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्निग्धा तिवारी ने कहा कि दुनिया में वर्तमान समय मे महिलाओं ने काफी कुछ प्राप्त कर लिया है।पर अभी भी काफी कुछ प्राप्त करना बाकी है।अभी भी महिलाओं मे स्वास्थ के प्रति जागृति नही है।बहुत सी महिलाये मासिक धर्म के दौरान आज के समय में भी सेनेटरी पैड का उपयोग नही करती,रुढीवादी सोच बरकरार है।कार्यक्रम में जानकी काण्डपाल ने विचार रखते हुवे कहा कि सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक स्तर पर भी अभी दुनिया की महिलाओं को बहुत सफर तय करना है।महिला समिति की अध्यक्ष तारा पन्त ने कहा कि महिला समिति का उद्देश्य महिलाओ की सामाजिक,राजनैतिक व सास्कृतिक चेतना का विस्तार करना है।उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए आज के होली कार्यक्रम की भी सभी भागीदार महिलाओं को शुभ कामनाये दी।कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में महिलाओं मे भागीदारी की। आज अल्मोड़ा मे सामुहिक तौर पर महिलाओं की पहली व औपचारिक होली का आगाज हो गया।इस अवसर पर महिलाओं में होली के प्रति काफी उत्साह देखा गया।
