अल्मोड़ा-महिला कल्याण संस्था द्वारा आज अटल उटकृष्ट राजा आनन्द सिहं राजकीय बालिका इण्टर कालेज अल्मोड़ा में 110 निर्धन विद्यार्थियों एवं उत्तराखंड बोर्ड के अल्मोड़ा शहर के सभी विद्यालयों के हाई स्कूल एवं इंटर के टॉपर वर्ष 2024 -25 के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा जिन जरूरतमंद बच्चों को कापियों एवं लेखन सामग्री का वितरण किया गया उनमें जीजीआईसी से 50 बच्चे, पंचधारा के 10 बच्चे,कृष्णदास साह स्कूल से 18 बच्चे, गोपालधारा जूनियर हाई स्कूल से 10 बच्चे,जीजीआईसी एनटीडी से 10 बच्चे शामिल रहे।महिला कल्याण संस्था हर वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कुछ स्कूलों को चुनकर उनके 100 बच्चों को कापीया और लेखन सामग्री का वितरण सन 90 से निरन्तर करती आ रही है।विगत कुछ समय से महिला कल्याण संस्था एवं समग्र विकास संस्थान लखनऊ मिलकर इस कार्य को कर रहे हैं।मेधावी विद्यार्थी जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें जीजीआईसी अल्मोड़ा एवं
जीजीआईसी एन टी डी से तनुजा भाकुनी हाई स्कूल, वैष्णवी बिष्ट इंटर,विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम से निकिता बिष्ट,कृति आर्या,पी एमश्री जी आई सी से हर्षित पांडे,काव्या पंत,अल्मोड़ा इंटर कालेज से ललित बिष्ट,मोहित सिंह,विवेकानंद इंटर कॉलेज कॉलेज से अर्पित पेटशाली,नितिन नैनवाल,रैमजे इंटर कॉलेज से दीपांशु कुमार,भुवन चंद्र,एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज से दीक्षा आर्य,शिवानी मेहरा शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा, प्रशासनिक शिक्षा अधिकारी मोहित पांडे,आनंद सिंह बगड़वाल,डा जे सी दुर्गापाल, संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। बच्चों ने वंदना,स्वागत गीत, लोक नृत्यो की सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन संरक्षिका मीता उपाध्याय एंव सचिव पुष्पा सती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में राजीव डालाकोटी,गोदावरी चतुर्वेदी, विद्या कर्नाटक,हेमलता वर्मा, विजया पंत,दिपिका मिश्रा, संस्था उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, सुनैना मेहरा,रमा जोशी,गीता शाह,ममता चौहान,मंजू जोशी, शांति शाह,अंजू अग्रवाल,आशा पंत,आशा कर्नाटक,अनीता रावत,रीता जोशी,रेखा चौहान,दीपा जोशी,दीपा,सतीश जोशी,सरला बिष्ट उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *