अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय होलिकोत्सव का समापन हो गया है।आज शनिवार को पलटन बाजार स्थित सिद्ध बाबा नौला से नंदादेवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक जुलूस का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक जुलूस का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा और शारदा स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने किया।उन्होंने महिला कल्याण संस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की।सांस्कृतिक जुलूस नगर के गंगोला मोहल्ला,जौहरी बाजार, रघुनाथ मंदिर,कहचरी बाजार से मल्ला महल पहुंचा जहां महिला होल्यारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार होली गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर रंग जमा दिया।यहां से सांस्कृतिक जुलूस कारखाना बाजार, बाटा चौक,लोहा शेर,लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंचा।महिला होल्यारों ने मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद होलिकोत्सव शुरू हुआ। इसके बाद महिलाओं होल्यारों ने तुम सिद्ध करो महाराज होली के दिनन में ब्रह्मा,विष्णु,महेश मनाऊ इनको पूंजू आज होली के दिनन में,आज हमर घर होली आई रे,हां-हां छैला ना खेलो होली आदि होली गीतों में माहौल सराबोर कर दिया।प्रतियोगिता में महिला होल्यारों ने स्वांग,नृत्य होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। अल्मोड़ा में होलिकोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक जुलूस का बाजार में शामिल महिलाओं के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा की ओर से जलपान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, कुमाऊँ संयोजक व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार,कुमाऊँ संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव,विभाग सह संयोजक हिमांशु साह,नगर संयोजक व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज,जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री व धारानौला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट,अतुल साह, अनिल वर्मा,अंकित पांडे,कमल बिष्ट, अतुल वर्मा,सन्नी साह,किरन साह, सुमित टम्टा, गौरव कुमार, पप्पू जोशी, भुवन तिवारी, सार्थक साह, गौरव साह लोग मौजूद रहें।
