अल्मोड़ा-आज 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन जनपद अल्मोड़ा में श्रीमती हेमा बिष्ट उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष महोदया (धर्मपत्नी- श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा) द्वारा प्रातः 8.00 बजे से नारी स्वस्थ देश सशक्त की थीम पर पुलिस परिवार एवम महिला पुलिस कर्मियों की आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में तनाव को कम किये जाने हेतु योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित से किया गया।महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी द्वारा श्रीमती हेमा बिष्ट महोदया को बैच अलंकृत कर स्वागत किया गया।योग निलयम योग एवं वैदिक शोध संस्थान से आए प्रशिक्षक विमला शाही,नमिता भट्ट,खजान जोशी,कृष्णा बिष्ट को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।श्रीमती हेमा बिष्ट द्वारा सम्बोधन में सर्वप्रथम सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि योग न केवल तन-मन स्वस्थ रहता है अपितु योग से कठिन परिश्रम की प्रेरणा मिलती है।इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में आवश्यक रूप से शामिल करें।महोदया द्वारा उनके द्वारा अपने जीवन मे शामिल किए गए योग से मिले अनुभव व लाभ भी सांझा किए।उन्होंने बताया कि नियमित रूप से महज ध्यान करने मात्र से ही लोगों में मानसिक स्थिरता आने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।योग के जरिये प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे एक माह के योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी काया को निरोग बनाएं।प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवम कार्मिकों को योग, प्राणायाम,ध्यान आदि का प्रशिक्षण देते हुए शरीर को फिट रखने के टिप्स दिए गए।योगनिलियम के मुख्य प्रशिक्षक विमला शाही द्वारा ताड़ासन, चक्रासन,भुजंगासन,अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, नाड़ी शोधन के बारे में बताया गया।योग प्रशिक्षक नमिता भट्ट के द्वारा मानसिक तनाव दूर करने के लिए सूर्यभेदी,भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम व योगनिद्रा का अभ्यास कराया गया।यह शिविर में महिला पुलिस व पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वस्थ रखने में मददगार सिद्ध होगी।
