अल्मोड़ा-महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वोट चोरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। नगर के चौघानपाटा से महिला कांग्रेस ने अभियान की शुरूआत की।इस मौके पर अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी सलना पाल के नेतृत्व में शुरू हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह उत्तराखंड में वोट चोरी रोकने और राहुल गांधी की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर आगे आएं, ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में वोट चोरी का खुलासा कर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हुए लाखों के तादाद में वोट चोरी को सबूतों के साथ उजागर किया। यहां हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल शोभा जोशी, नगर अध्यक्ष दीपा साह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, तारा जोशी, लता तिवारी, रजनी टम्टा, इंद्रा वर्मा, राधा, मीरा देवी, आशा भारती, फैजिन खान, तारा तिवारी, जया जोशी, प्रीति समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *