अल्मोड़ा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस ने 33 फ़ीसदी आरक्षण को लागू किए जाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया।इसमें महिलाओं ने 33 फीसदी महिला आरक्षण की मांग को बुलंद किया।महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों पर भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर निशाना साधा।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला सेवा दल शोभा जोशी ने कहा कि आज देश की 70 फ़ीसदी महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार महिलाओं के हित में निर्णय नहीं कर पा रही है।केंद्र और राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।कार्यक्रम में जिला महामंत्री जया जोशी,जिला मंत्री तारा तिवारी,प्रदेश सचिव लीला जोशी,नगर उपाध्यक्ष दीपा गोस्वामी,नगर अध्यक्ष दीपा शाह, प्रदेश सचिव लता तिवारी,पार्षद जानकी पांडे आदि महिलाएं उपस्थित रही।इसके साथ ही जानकी पांडे पार्षद नगर निगम अल्मोड़ा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *