अल्मोड़ा-दिनांक 8 फरवरी को हीरा सिंह पुत्र जय सिंह निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा द्वारा अपना कीमती मोबाइल फोन टैक्सी स्टैण्ड अल्मोड़ा के पास खो जाने के संबंध में सूचना कोतवाली अल्मोड़ा को दी गय़ी थी।जिस पर महिला चीता मोबाइल में नियुक्त महिला कानिस्टेबल पल्लवी व महिला होमगार्ड ओसिन द्वारा सीसीटीवी का अवलोकन कर व आस पास के लोगों से जानकारी जुटाकर गुम हुए मोबाइल को दिनांक 9 फरवरी को बरामद किया गया।मोबाइल स्वामी को कोतवाली अल्मोड़ा में बुलाकर खोया हुआ कीमती मोबाइल सुपुर्द किया गया।अपना कीमती फोन वापस पाकर युवक अत्यंत खुश हुआ तथा अल्मोड़ा अल्मोड़ा पुलिस का धन्यवाद किया।
