अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज एवम् प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी।जिसमें महेश नेगी को ताकुला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर ताकुला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।जिला पंचायत सदस्य योगेशचन्द्र,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष कुमार, सुनील बाराकोटी,सुशील कांडपाल,शेर सिंह,उमेद सिंह,पप्पू लाल,महेश पंत, गर्वित पंत,कुंदन नेगी, गीतेश नगरकोटी,निर्मल नयाल,पूरन राम,राजेंद्र प्रसाद आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महेश नेगी के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई।
