बागेश्वर-आज कुमाऊं केसरी पं० बद्रीदत्त पाण्डेय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना 2021 के तहत रंगोली तथा स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसका विषय जल संरक्षण रहा।आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप बी प्रथम स्थान पर,ग्रुप सी व ग्रुप डी द्वितीय स्थान पर तथा ग्रुप ए तृतीय स्थान पर रहे।स्लोगन प्रतियोगिता में गौरव कुमार बी काम द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान,नेहा फर्तयाल बी ए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा हेमलता लोहार बी ए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मण्डल के सदस्यों में डा० हेमलता पाण्डेय,डा० भगवती नेगी,डा०जगवती,डा०नरेश ग्वाल,डा०मनोज टम्टा तथा डा० अल्का कोली,डा० महेश कुमार रहे।