सोमेश्वर-दिनांक 8 अगस्त को हुकुम सिह बोरा राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोमेश्वर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापको द्वारा स्वतन्त्रता सेनानियों की जानकारी तथा तिरंगे से सम्बन्धित जानकारी दी गयी।तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा प्राचार्य प्रो० डा० हेमा प्रसाद के निर्देशन मे तिरंगा रैली निकाली गयी। तिरंगा रैली में राहुल जलाल,पवन पाण्डे,प्रेम प्रकाश,शंकर,सपना,पूजा , ललिता,मीना,दीपा,आरती पाण्डे, डा.सी.पी.वर्मा,डा राकेश पाण्डेय,डा कंचन वर्मा,डा. आचल,डा विवेक,डा शालिनी,डा प्राची,डा विपिन,डा संजू , ललित,सचिन,नरेन्द आदि उपस्थित रहे।
