बागेश्वर-बुद्ववार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में अभिभावक शिक्षक संघ के गठन हेतु बैठक आहूत की गयी।इस बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ 2020-21 का गठन किया गया।बैठक में विनोद भौर्याल को अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता हरड़िया को उपाध्यक्ष, डा० हेमलता पाण्डेय को सचिव,नारायण सिंह को उपसचिव,कैलाश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा डा०नेहा भाकुनी,डा०जगवती एवं लक्ष्मण सिंह देव को संघ का सदस्य बनाया गया।बैठक में आगामी परीक्षाओं के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी तथा प्राचार्य द्वारा अभिभावकों को अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र को नियमित किये जाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल में सुधार हेतु अभिभावकों के सुझाव लिए जा रहे हैं।