बागेश्वर-आज दिनांक 9/08/2022 को राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,रोवर्स रेंजर्स और एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरुकता हेतु महाविद्यालय से बज़ार तक पूरे जोश से प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान संबंधी जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली महाविद्यालय परिसर से बाजार तक भारत माता की जय,वंदे मातरम व देशभक्ति गीतों के जयघोष के साथ निकाली गयी।देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत स्वयंसेवियों ने रैली के माध्यम से स्थानीय निवासियों को 13,14 व 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा छात्र/छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान की विस्तृत जानकारी दी गयी।प्रत्येक स्वयंसेवी ने अपने अपने घरों में दिनांक 13 अगस्त,14 अगस्त व 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,कर्मचारीगण,स्वयंसेवियों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *