बागेश्वर-कुमाऊं केसरी पंडित बद्री दत्त पाण्डेय राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत दिनाँक 18.12.2021 पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।पोस्टर प्रतियोगिता में प्लास्टिक मुक्त भारत शीर्षक के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने विचारो को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे डॉ० हेमलता दानू एवं डॉ० अल्का कोली शामिल रही।इस प्रतियोगिता मे जीवन राम ने प्रथम,अर्जुन सिंह गड़िया ने द्वितीय और टीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नदी जोड़ो परियोजना वरदान या अभिशाप शीर्षक के अंतर्गत अपने विचार व्यक्त किये।इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे डॉ० रंजना शाह,डॉ० हेमलता पांडे एवं डॉ० उमेश जोशी शामिल रहे।इस प्रतियोगिता में तनुज कांडपाल ने प्रथम,सौरभ जोशी और खुशाल सिंह ने द्वितीय और नेहा फरत्याल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।अंत मे नमामि गंगे परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ० संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी एवं निर्णायक मंडल का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
