देहरादून-आज प्रैस को जारी एक बयान में उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नौजवानों पर दिनांक 8 एवं 9 फरवरी, 2023 को हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध तथा सभी भर्ती घोटालों की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग को लेकर दिनांक 10 फरवरी से लगातार आंदोलन करते हुए सचिवालय घेराव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसी संदर्भ में दिनांक 18 फरवरी, 2023 को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशभर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा देश के गरीबों,बेरोजगारों,युवाओं,महिलाओं,किसानों,दलितों एवं छात्रों पर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ दिनांक 18 फरवरी, 2023 को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशभर के शिवालयों में भाजपा सरकारों की शुद्धि-बुद्धि के लिए जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।श्री जोशी ने कहा कि जिला,महानगर,ब्लाक,नगर,बूथ स्तर पर में दिनांक 18 फरवरी 2023 को समस्त शिवालयों में भाजपा सरकारों की शुद्धि-बुद्धि के लिए जलाभिषेक कार्यक्रम किये जायेंगे।इन कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागण,पूर्व सांसद, विधायक,पूर्व विधायक,2022 के विधानसभा प्रत्याशी,पीसीसी सदस्य, जिला व महानगर अध्यक्ष व पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन,विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
