अल्मोड़ा-महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर नगर के शिखर तिराहा पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति का नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार द्वारा संयुक्त रूप से अनावरण किया गया।वहीं शाम को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के माल रोड,लाला बाजार,चौक बाजार, कारखाना बाजार,कचहरी बाजार, गंगोला मुहल्ला थाना बाजार तक गई। इससे पूर्व नगर के विभिन्न मोहल्लों से झांकियां शिखर तिराहे के समीप पार्किंग के समक्ष एकत्र हुई।शोभायात्रा में झांकियों में बज रहे डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहे।झांकियों में बाल लव-कुश की झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं।वहीं शोभायात्रा में राम-लक्ष्मण, भगवान शिव, माता काली, हनुमान की झांकियां भी निकाली गईं।पूर्व राज्यमंत्री सिकंदर पवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना से उनकी वर्षों की मांग पूरी हुई है।यहाँ इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी,अमरेश पवार,राजेंद्र बाराकोटी,गोपाल सिंह चौहान,नीरज पंवार,राजपाल, पूर्व सभासद मनीष जोशी, जगमोहन बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजपाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *