चम्पावत-आज रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों,खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि एवं डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं ने गैस सिलेंडर के साथ महंगाई को लेकर रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर मोदी सरकार को फेल करार दिया।सूरज प्रहरी ने कहा कि आज जिस तरह महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है इससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।बबीता प्रहरी ने कहा जिस तरह आये दिन रसोई गैस की कीमत बढ़ रही है इससे हमारा बजट बिगड़ गया है।पुष्पा देवी ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की जनता को महंगाई कम करने का वादा कर महिलाओं के वोट लिए जो पूरी तरह जुमला साबित हुआ।गोविन्दी देवी ने कहा कि आज दाल,तेल,प्याज, आटा,चावल के दाम तेजी से बढ़ रहें हैं।इससे यह पता चलता है कि मोदी सरकार मुनाफे खोरों से सांठगांठ कर आम जनता को बेवकूफ बना रहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में मानवती देवी, बसंती देवी,मीना प्रहरी,गंगा देवी,मुन्नी देवी,बबली देवी,मंजू देवी,मोहनी देवी, निर्मला देवी,बबीता देवी,अनीता देवी, नीमा देवी,तुलसी देवी,रजनी देवी, ममता देवी,आरती प्रहरी,कुलदीप, सागर आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें।