पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी पिथौरागढ़ द्वारा पेट्रोल-डीजल व खाद्य तेलों के मूल्यों में हुई बेतहाशा वृद्धि को ले कर विरोध स्वरूप धरना एवं प्रदर्शन दिया।आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के पेट्रोल पंपों के समीप धरना दिया गया।उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में नहीं आई थी तो उससे पहले उसने बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार का नारा दिया था।लेकिन जब 2014 में ये सत्ता में आए तो तबसे ले कर अब तक महंगाई आसमान छू रही है,यह जनता के साथ धोखा हुआ है और यह भाजपा का जन विरोधी चेहरा दिखाता है।कांग्रेसजनों ने जल्द पेट्रोल,डीजल के दाम व महंगाई कम करने की मांग की तथा कहा कि यदि अविलम्ब पेट्रोल डीजल की कीमतें कम नहीं की गयी तो कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।इस दौरान धरना प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव करन सिंह,प्रकाश देवली,दीपक सौन,ऋषभ कल्पसी,शिवम पंत,दिनेश बिष्ट,आशीष ,राजू नेगी,नबी भंडारी,रजत विश्वकर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।