चम्पावत- आज प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूरन कठायत जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस के संचालन में पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दामों को लेकर मादली स्थित पेट्रोल पम्प पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस जनों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार से शीघ्र पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को कम करने की मांग की।कार्यक्रम में उमेश खर्कवाल (पप्पू),श्रीमती निर्मला गहतोड़ी पूर्व राज्य मंत्री,श्रीमती आशा आर्या पूर्व प्रधान,रमेश उप्रेती,हरगोविंद बोहरा प्रदेश महासचिव सेवादल,हरीश चौधरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,प्रकाश बोहरा ब्लॉक अध्यक्ष,रोहित बिष्ट जिला महामंत्री युंका,चिराग फर्त्याल जिला महामंत्री युंका,मयूख चौधरी, विकास साह,तारा दत्त जोशी,तरूण वर्मा,मुकेश प्रहरी,राजू ओली,अशोक कार्की,जगदीश जोशी आदि उपस्थित रहें।
